한국어 English 日本語 Deutsch Español हिन्दी Tiếng Việt Português Русский 登录注册

登录

欢迎您

感谢您访问上帝的教会世界福音宣教协会网站。

请登录后,访问会员专区。
登录
用户名
密码

是否忘记密码? / 注册

韩国

वर्ष 2016 विश्व सुसमाचार प्रचार के लिए संकल्प रैली

  • 国家 | कोरिया
  • 日期 | 2016年1月03日
आशापूर्ण नव वर्ष 2016 में पृथ्वी के पूर्व के छोर में स्थित कोरिया जहां नई वाचा का सत्य पुन:स्थापित किया गया, उसके प्रमुख शहर सियोल से सात अरब लोगों को प्रचार करने के लिए दृढ़ संकल्प भरी चिल्लाहट पूरे विश्व में गूंज उठी। नए वर्ष के पहले रविवार 3 जनवरी को विश्व सुसमाचार प्रचार हेतु वर्ष 2016 संकल्प रैली के लिए देशभर के अध्यक्ष, राजधानी क्षेत्र के पदधारी और युवा सदस्य इकट्ठे हुए।

ⓒ 2016 WATV
कार्यक्रम के तीन घंटे पहले से ही सियोल के जामसिल व्यायामशाला में सदस्यों की एक लंबी कतार अंतहीन थी और इसने हमें सुसमाचार प्रचार के प्रति सदस्यों के तीव्र उत्साह का आभास कराया।

उसी दिन दुनिया भर के मुख्य शहरों में भी संकल्प रैली निकाली गई; अमेरिका के न्यूयॉर्क के हडसन वैली स्पोट्र्स डोम(Hudson Valley Sports Dome), पेरू के लीमा के रिजर्व पार्क(Parque de la Reserva), मंगोलिया के उलानबाटर के आसा छिरख(Аса цирк), भारत के मुंबई के जलसा हॉल(Jalsa Hall) इत्यादि में चर्च संघ के सदस्यों ने एक साथ संकल्प रैली में भाग लिया। और हर देश के सदस्य भी अपने स्थानीय चर्चों में इकट्ठे थे और सुसमाचार प्रचार करने का संकल्प लेते हुए आशापूर्ण वर्ष 2016 का शुभारंभ किया।

ⓒ 2016 WATV


जामसिल व्यायामशाला में जहां 17,000 से अधिक सदस्य इकट्ठे थे, माता ने उत्सुकता से प्रार्थना की कि पवित्र आत्मा की प्रचुर आशीषें दुनिया भर के उन सभी सदस्यों पर उंडेली जाएं जो नए वर्ष के शुभारंभ के साथ सारी मानवजाति को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने यह कहते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया, “जैसे बाइबल कहती है, ‘पृथ्वी की सारी जातियों के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो, सामरिया और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह बनो और सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ(मर 16:15; प्रे 1:8; मत 28:19),’ वैसे सुसमाचार संसार के सभी लोगों को प्रचार किया जाएगा।” और उन्होंने कहा, “इस समय जब बहुत से लोग आर्थिक मुसीबत और विपत्तियों के कारण कठिनाइयों से गुजर रहे हैं, कृपया सभी लोगों को अनन्त स्वर्ग के राज्य का शुभ संदेश पहुंचाइए जो प्रेममय परमेश्वर ने मानवजाति के लिए तैयार किया है।

प्रधान पादरी किम जू चिअल ने जोर देकर कहा कि सात अरब लोगों को प्रचार करने के लिए सबसे जरूरी चीज “विश्वास” है। और उन्होंने यह भी कहा कि सात अरब लोगों में सुसमाचार फैलाने की योजना जगत की उत्पत्ति के पहले ही से परमेश्वर के द्वारा बनाई गई(प्रे 5:38–39; यश 14:24–27; यश 46:10–11)। फिर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “आइए हम यह पवित्र मिशन हमें सौंपने के लिए परमेश्वर को धन्यवाद दें और विश्वास करें कि परमेश्वर की योजना बिना असफल हुए पूरी हो जाएगी, और संसार के सभी लोगों को अनन्त जीवन के लिए आमंत्रित करें।”

आराधना के बाद पादरी किम जू चिअल की घोषणा के साथ संकल्प रैली चिल्लाहट और तालियों के बीच शुरू हुई। सबसे पहले एक वीडियो जारी हुआ जिसमें दिखाया गया कि कैसे लाल समुद्र विभाजित हुआ और कैसे 40 वर्षों तक आसमान से मन्ना बरस गया और कैसे अजेय यरीहो का किला केवल इस्राएलियों की चिल्लाहट से गिर गया। वीडियो ने सदस्यों को दृढ़ विश्वास दिलाया कि परमेश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

उसके बाद, प्रत्येक आयु समूह के प्रतिनिधि मंच पर संकल्प पत्र पढ़ने के लिए खड़े हुए। उन्होंने मूसा, दानिय्येल, पौलुस और पतरस जैसे विश्वास के पूर्वजों की तरह मजबूत विश्वास के साथ सात अरब लोगों को प्रचार करने की दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए जोर से संकल्प पत्र पढ़े।

संकल्प पत्र पढ़ना समाप्त होने के बाद, सभी सदस्यों ने टार्च जलाकर एक शानदार दृश्य बनाया, जिसने यह अर्थ दर्शाया कि वे अंधेरे संसार को सत्य की ज्योति से चमकाएंगे। और फिर उन्होंने एक साथ सुर मिलाकर नया गीत गाया जिससे सदस्यों में विश्व सुसमाचार प्रचार के मिशन को पूरा करने की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई। विभिन्न प्लैकार्ड ने जो बहुत से उपस्थित सदस्यों ने दिखाए, सुसमाचार प्रचार के प्रति सदस्यों का जोश और उत्साह प्रदर्शित किया जो नए वर्ष में आकर और अधिक तीव्र हो गया।

संकल्प रैली के बाद उपस्थित सदस्य बहुत उत्सुक दिख रहे थे। उन्होंने यह कहते हुए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया, “पहले सात अरब लोगों को प्रचार करना मुश्किल लग रहा था, लेकिन आज वह एकदम एक ऐसे मिशन के रूप में सामने आया है जो अवश्य पूरा होगा। हम अपनी संतानों को बचाने के लिए बेचैन रहने वाली स्वर्गीय माता के हृदय के साथ अपने परिवार जनों, पड़ोसियों और दुनिया भर के सभी लोगों को जीवन का सत्य, नई वाचा बताएंगे।” और उन्होंने अपना प्रोत्साहन का संदेश विदेशी सदस्यों को भेजा जो अपने देशों में संकल्प रैली में भाग ले रहे हैं।

नए वर्ष की शुरुआत से दुनिया भर में चर्च ऑफ गॉड के सभी सदस्य एक ही आत्मा में एक बने हैं। सात अरब लोगों को प्रचार करने के कार्य के समापन के लिए उनकी तेज दौड़ अब शुरू हो चुकी है।

ⓒ 2016 WATV





教会介绍影像
CLOSE
报纸
ASEZ志願團清潔環境 保護藍碳生態系統
报纸
上帝的教會學生志願團淨化環境
报纸
ASEZ辦環境清潔運動 135志願者爲改善環境獻力