한국어 English 日本語 Deutsch Español हिन्दी Tiếng Việt Português Русский 登录注册

登录

欢迎您

感谢您访问上帝的教会世界福音宣教协会网站。

请登录后,访问会员专区。
登录
用户名
密码

是否忘记密码? / 注册

韩国

महिला पुरोहित कर्मचारी के लिए वैश्विक लीडरशिप सम्मेलन

  • 国家 | कोरिया
  • 日期 | 2019年4月27日
ⓒ 2019 WATV
चर्च ऑफ गॉड के पुरुष पुरोहित कर्मचारी सदस्यों के बगल में, जो दुनिया भर में सात अरब लोगों को प्रचार करने के आंदोलन को पूरा करने के लिए खुद को सुसमाचार में समर्पित करते हैं, महिला पुरोहित कर्मचारी सदस्य यानी पुरोहित कर्मचारियों की पत्नियां हैं, जो चर्च के सदस्यों की सेवा कर रही हैं और मितव्ययी तरीके से चर्च को संभाल रही हैं। 27 अप्रैल को कोरिया में नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में महिला पुरोहित कर्मचारियों के लिए वैश्विक लीडरशिप सम्मेलन आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम पांच दिनों तक चला, जिसमें 400 कोरियाई चर्चों और अमेरिका, पेरू, फिलीपींस, मंगोलिया, और भारत सहित 52 देशों के महिला पुरोहित कर्मचारी शामिल हुईं। इसी अवधि के दौरान शाखा चर्च के नेताओं ने भी जिन्होंने कोरिया का दौरा किया, इसमें भाग लिया और सुसमाचार के लक्ष्य और नबी के कर्तव्यों की फिर से पुष्टि की।

यह कार्यक्रम सब्त के दिन की आराधना (27 अप्रैल) के साथ बयाने में शुरू हुआ। सुबह की आराधना के दौरान, माता ने महिला पुरोहित कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें “सबसे निम्नतम जगह पर गुप्त रूप से मीठी सुगंध फैलाने वाले फूल” कहा। और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा, “जैसा कि आपको परमेश्वर का प्रेम विरासत में मिला है, जो अपने आप को बलिदान करके अपनी संतानों को बचाने के लिए तैयार हैं, आपने खुशी और आभार के साथ सुसमाचार के लिए काम करते हुए कठिनाइयों पर विजय पाई और अपने समान भाइयों और बहनों की देखभाल की है। आपके प्रयासों के कारण विश्व सुसमाचार और अधिक तेजी से पूरा किया जा रहा है।” माता ने इस विषय के तहत, “प्रेम सबसे बड़ा है,” एक सबक दियाः “प्रेम उस कार्य को सक्षम बनाता है जो ज्ञान और सामान्य बुद्धि के साथ नहीं किया जा सकता है। यद्यपि प्रेम वित्तीय कठिनाइयों और स्वार्थ के वर्तमान माहौल में ठंडा हो जाता है, मुझे आशा है कि आप परमेश्वर की संतानों के रूप में दयालु और पवित्र शब्दों के साथ सिय्योन के अंदर और बाहर लोगों को प्रेम और जीवन के भोजन पहुंचाएंगी”(1कुर 13:1-11; 2तीम 3:1-5; 1यूह 4:5-11; रो 13:10; 1पत 4:7-8)। माता ‘खुश चर्च’ वैश्विक सम्मेलन और अंतरराष्ट्रीय बाइबल सेमिनार सहित कार्यक्रम की पूरी प्रक्रिया में शामिल हुईं, और प्रतिभागियों के भोजन और आवास का बहुत ख्याल रखा। माता को देखकर जो इन छोटी चीजों पर भी ध्यान देती हैं, महिला पुरोहित कर्मचारियों ने उन गुणों को सीखा, जिनकी उन्हें जरूरत है जैसे कि दूसरों की सेवा करने की मानसिकता और कृपालुता।

ⓒ 2019 WATV
प्रधान पादरी किम जू चिअल ने कहा, “आपकी भक्ति से प्रेरित होकर जो माता के सदृश है, परमेश्वर प्रत्येक चर्च को अधिक प्रचुर आशीष देंगे।” उन्होंने लीडरशिप की विशेषताओं की ध्यानपूर्वक जांच की जो महिला पुरोहित कर्मचारियों के पास होनी चाहिए। पहली चीज शब्दों का महत्व है। “एक शब्द एक अमिट निशान छोड़ सकता है या एक टूटे हुए दिल को ठीक कर सकता है। इसलिए, शब्दों का परमेश्वर के प्रेम और सत्य को पहुंचाने के साधन के रूप में सावधानी से इस्तेमाल किया जाना चाहिए।” इसके लिए, परमेश्वर के घर के प्रभारी के रूप में पुरोहित कर्मचारियों और उनकी पत्नियों के पास सौम्य और विनम्र रवैया और ऐसा सोचने का तरीका होने चाहिए जो परमेश्वर की इच्छा को पहली प्राथमिकता मानता है। प्रधान पादरी किम जू चिअल ने “दृष्टिकोण में अंतर” विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया, जहां उन्होंने सेवकाई के विभिन्न उदाहरणों और अनुभवों का उल्लेख किया, ताकि वे पूर्व और पश्चिम के बीच सांस्कृतिक अंतरों को और पुरोहित कर्मचारियों और साधारण सदस्यों के बीच अंतर को पहचान सकें। “आज, सात अरब लोगों को प्रचार करना बहुत शीघ्रता से पूरा किया जा रहा है। जिस प्रकार समुद्र सारी गंदगियों को ले लेता है और उन्हें साफ करता है, वैसे ही हमारे पास खुले मन होना चाहिए जिससे हम विचारों और दृष्टिकोणों में अंतर पहचान सकें और हमारे सदस्यों की गलतियों को ढक सकें। तब, हम पूरी तरह से एकजुट हो सकते हैं”, उन्होंने उदारता और सहनशीलता पर जोर देते हुए यह बात कही(लूक 23:39-42; मत 12:35-37; इफ 4:26-32; भज 132:12-15; यश 51:3)।

कार्यक्रम की अवधि के दौरान, महिला पुरोहित कर्मचारियों ने परमेश्वर की इच्छा के अनुकूल अपनी भूमिकाओं को ढूंढ़ते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में एक दूसरे के साथ अपने अनुभव और ज्ञान को साझा किया जैसे कि Arise & Shine 2019 अंतरराष्ट्रीय बाइबल सेमिनार, खुश चर्च वैश्विक सम्मेलन और महिला पुरोहित कर्मचारियों के लिए वैश्विक परिचर्चा इत्यादि। कार्यक्रम के अंतिम दिन में, कोरियाई महिला पुरोहित कर्मचारियों ने ‘पिता का सच्चा दिल’ प्रदर्शनी(सियोल में ग्वानाक चर्च) और ‘हमारी माता’ लेखन और तस्वीर प्रदर्शनी(सियॉन्गनाम में सांगदेवन चर्च) को देखा, जहां उन्होंने शारीरिक माता-पिता और आत्मिक माता-पिता के पवित्र प्रेम को पूरी तरह से एहसास किया। विदेशी महिला पुरोहित कर्मचारियों ने कोरिया की पारंपरिक संस्कृति और विकास को देखने के लिए प्रसिद्ध स्थानों का दौरा किया जैसे कि कोरियाई लोक गांव, हनोक(कोरिया के पारंपरिक मकान) गांव, ग्येओंगबुक्गुंग महल और सियोल एन टॉवर, और उन्होंने कल्पना की कि भविष्य में सुसमाचार कितना आश्चर्यजनक रूप से पूरा किया जाएगा।

ⓒ 2019 WATV
“इस कार्यक्रम के माध्यम से, माता ने हमें दिखाया कि हमारी भूमिकाएं क्या हैं और हमें कैसे सहन करना चाहिए। आत्म-केंद्रित विचारों और कार्यों से दूर होते हुए मैं स्वर्गीय परिवार के लिए अपना बाकी जीवन उसी तरह जीऊंगी जैसे माता ने जिया है,” डीकनेस सिंधी क्विंटरो(बाल्टीमोर, एमडी, अमेरिका) ने कहा। “यह सब पिता और माता के प्रेम के कारण है कि यहां तक कि हिमालय के पहाड़ी गांव भी सत्य को प्राप्त करने में सक्षम थे। मेरा मिशन अब सभी सदस्यों को गले लगाना है ताकि मैं उन आत्माओं में से एक को भी न खोऊं, जिन्हें पिता और माता ने आंसू और बलिदान के साथ खोजा है,” डीकनेस रामा हमागैन(धरान, नेपाल) ने सुसमाचार के लिए अपना संकल्प दिखाते हुए कहा।

महिला पुरोहित कर्मचारी जिन्होंने बाइबल के वचनों को सुना, माता के प्रेम के उदाहरणों को देखा, और पश्चाताप और आभार में समय बिताया, मुस्कुराते चेहरे और आभार से भरे दिलों के साथ अपने चर्चों में लौट गईं।
教会介绍影像
CLOSE
报纸
上帝的教會辦環保活動 百人撩172公斤垃圾
报纸
學生環保健行撿垃圾 皇后花園組屋整潔了
互联网
聚集皇后51至60座组屋健行捡垃圾 学生助组屋乾净亮丽